UPSC Mains Current Affairs

भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंध — प्रौद्योगिकी और नवाचार

Riyasat IAS Mentorship Team Updated 19 Jul 2026 5 min read

भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंध — प्रौद्योगिकी और नवाचार

GS Paper 2 | अंतरराष्ट्रीय संबंध | भारत की विदेश नीति | प्रौद्योगिकी कूटनीति | DPI

चर्चा में क्यों? भारत के प्रधानमंत्री ने G7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस का दौरा किया। भारत और फ्रांस के बीच तेज़ी से परंपरागत संबंधों (रक्षा और अंतरिक्ष) से आगे बढ़कर दोनों देश अब उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) को अपनी साझेदारी का नया आधार बना रहे हैं।

2026 की प्रमुख घटनाएँ और मंच

  • “भारत इनोवेट्स” कार्यक्रम — नीस (Nice) में उद्घाटन: दोनों देशों के स्टार्टअप और वेंचर कैपिटलिस्ट एक साथ
  • “विवाटेक समिट” — पेरिस में यूरोप का सबसे बड़ा स्टार्टअप शो, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री की भागीदारी
  • “भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026” घोषित — कागज़ी समझौतों को ज़मीनी कार्यान्वयन में बदलने की प्रतिबद्धता
  • नोट: स्लोवाकिया दौरा (1993 में स्वतंत्रता के बाद पहली भारतीय पीएम यात्रा) — मध्य और पूर्वी यूरोप में भारत की बढ़ती राजनयिक पहुंच का संकेत

साझेदारी के नए और उभरते स्तंभ

फ्रांस की ताकतभारत का योगदान
एयरोस्पेस और रोबोटिक्समितव्ययी नवाचार (Frugal Innovation)
हेल्थकेयर और यूरोपीय डिजिटल अर्थव्यवस्था का केंद्रविश्व-प्रसिद्ध डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI): UPI, डिजिलॉकर
परमाणु और उपग्रह क्षमताएँगतिशील स्टार्टअप इकोसिस्टम (वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा)

रणनीतिक और भू-राजनीतिक आयाम

क) रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु सहयोग

  • सह-डिजाइन और सह-उत्पादन: रक्षा प्लेटफार्मों के केवल आयात-निर्यात से आगे, संयुक्त डिजाइन और उत्पादन पर बल
  • अग्रणी तकनीक: छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMRs), संयुक्त उपग्रह विकास और “मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम” में तेज़ी

ख) त्रिपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग

  • अफ्रीका में अवसर: भारत और फ्रांस मिलकर अफ्रीकी विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं (नोट: मई 2026 का भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन इबोला संकट के कारण स्थगित — त्रिपक्षीय सहयोग और प्रासंगिक)
  • वैश्विक संकटों पर साझा दृष्टिकोण: यूक्रेन और ईरान संघर्षों के कारण ग्लोबल साउथ पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों को कम करने की साझा कोशिश

ग) G-7 से D-10 की बहस

G-20 की गति धीमी होने के बाद, G-7 को D-10 (10 प्रमुख लोकतांत्रिक देशों का समूह) में बदलने की चर्चाएँ तेज़ हैं। भारत एक आमंत्रित सदस्य के रूप में इस घटनाक्रम पर बारीक नज़र रखे हुए है — D-10 में शामिल होना भारत के लिए एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय उन्नयन होगा।

परीक्षोपयोगी प्रश्न “परंपरागत रक्षा सहयोग से इतर, प्रौद्योगिकी और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) वर्तमान में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के नए चालक बनकर उभरे हैं।” कथन का परीक्षण कीजिए तथा वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिरता में इन दोनों देशों की “रणनीतिक स्वायत्तता” के महत्व पर चर्चा कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)

Other Courses

  • Essay

    Essay Foundation

    Essay structure, argument building and evaluated practice essays, reviewed by a mentor against the UPSC marking pattern.

  • Mentorship

    UPSC Mentorship Program

    End-to-end 1:1 mentorship across Prelims, Mains and the interview — a study plan set with a mentor and reviewed as your preparation moves.

  • Prelims

    Secure Prelims

    A Prelims-focused track: sectional and full-length tests, an explanation for every option, and a revision plan built from your own test data.

Not sure which one fits? Talk it through with a mentor: +91 80905 28260

Call WhatsApp Enquiry