Daily Editorial Analysis

भारत में स्वास्थ्य बीमा: NSS 80वें दौर के 5 अहम खुलासे जो UPSC 2026 के लिए जानने जरूरी हैं |

Riyasat IAS Mentorship Team Updated 19 Jul 2026 7 min read

भारत में स्वास्थ्य बीमा — चर्चा में क्यों?

हाल ही में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) ने 80वें दौर के आंकड़े (जनवरी-दिसंबर 2025) जारी किए हैं। एक तरफ सरकारी दावों और कागजों पर बीमा का दायरा फैला है, तो दूसरी तरफ आम आदमी की जेब पर बोझ और स्वास्थ्य सेवाओं का संकट बढ़ा है। यह UPSC GS Paper 2 (Health Policy, Governance) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। Riyasat IAS Mentorship के UPSC Mentorship Program में ऐसे सभी policy topics का गहन विश्लेषण होता है।

भारत स्वास्थ्य बीमा — UPSC Prelims के लिए मुख्य तथ्य

संकेतकग्रामीणशहरी
बीमा कवरेज 2017-1812.9%8.9%
बीमा कवरेज 202547.4%44.3%
अस्पताल भर्ती दर 2025घटी — 2014 से भी नीचे (शहर)स्थिर नहीं बढ़ी
OPD में सार्वजनिक सुविधा उपयोगबढ़ा (35%)स्थिर
निजी अस्पताल लागत वृद्धि70% बढ़ी80% बढ़ी

5 अहम खुलासे — NSS 80वें दौर के स्वास्थ्य बीमा आंकड़े

1. बढ़ता दायरा, लेकिन स्थिर उपयोग — सबसे बड़ा विरोधाभास

ग्रामीण भारत के 47.4% और शहरी भारत के 44.3% परिवार अब PMJAY, स्वास्थ्य साथी जैसी योजनाओं के दायरे में हैं — 2017-18 की तुलना में ढाई गुना वृद्धि। लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने की दर में वैसी वृद्धि नहीं आई जैसी उम्मीद थी। शहरी क्षेत्रों में यह दर 2014 के स्तर से भी नीचे गई है। यानी बीमा कार्ड होने का मतलब यह नहीं कि इलाज मिल रहा है। Secure Prelims Program 2026 में ऐसे statistics MCQ-ready format में दिए जाते हैं।

2. जेब से खर्च दोगुना — “मुफ्त इलाज” का भ्रम

2017-18 से 2025 के बीच इलाज का प्रत्यक्ष खर्च दोगुना हो गया है। सरकारी अस्पतालों में भी इलाज “मुफ्त” नहीं रहा — दवाओं की कमी, बाहर डायग्नोस्टिक टेस्ट और परिवहन खर्च ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। निजी अस्पतालों में भर्ती होने का खर्च ग्रामीण में 70% और शहरों में 80% तक बढ़ गया है। यह UPSC Mains GS Paper 2 का direct question area है — Riyasat Ali Sir का UPSC Mentorship Program इन themes को analytical depth से cover करता है।

3. अमीरों को अधिक लाभ — समानता का प्रश्न

NSS आंकड़े बताते हैं कि इन योजनाओं का लाभ संपन्न वर्ग अधिक उठा रहा है। शहरी क्षेत्रों में बीमा के तहत भर्ती होने वालों में केवल 13% ही सबसे गरीब तबके से हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली Reimbursement दरें बाजार से कम होने के कारण निजी अस्पताल मरीजों से ऊपर से पैसे वसूलते हैं।

4. राजकोषीय दबाव — राज्यों पर बोझ

हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य अपने स्वास्थ्य बजट का 15% केवल बीमा प्रतिपूर्तियों पर खर्च कर रहे हैं। भारत का निजी स्वास्थ्य क्षेत्र लाभ-केंद्रित और काफी हद तक अनियंत्रित है — स्वास्थ्य सेवा एक सेवा न रहकर व्यवसाय बन गई है। UPSC Current Affairs में इन policy debates को नियमित follow करें।

5. आगे की राह — UHC की ओर

  • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC): बीमा कार्ड नहीं — मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM): प्राथमिक चिकित्सा और NCD के लिए बेहतर विकल्प — बशर्ते पर्याप्त बजट मिले
  • सुधार की जरूरत: केवल “Funding” नहीं — “Functioning” (कार्यप्रणाली) पर ध्यान देना होगा

UPSC 2026 में Health Policy पर analytical answers लिखने के लिए सही guidance चाहिए। Riyasat Ali Sir personally हर student की GS Paper 2 तैयारी guide करते हैं। आज join करो -> iasmentorship.com/admissions

UPSC प्रासंगिकता — भारत में स्वास्थ्य बीमा

Prelims के लिए:

  • NSS 80वां दौर — जनवरी-दिसंबर 2025
  • PMJAY — Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana — Ayushman Bharat की flagship scheme
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) — Health and Wellness Centres का नया नाम
  • UHC — Universal Health Coverage — WHO का SDG 3 से संबंधित लक्ष्य
  • Out-of-Pocket Expenditure (OOPE) — भारत में स्वास्थ्य का प्रमुख वित्तीय बाधक

Mains के लिए (GS Paper 2):

  • बीमा कवरेज बनाम वास्तविक healthcare access — विरोधाभास का विश्लेषण
  • PMJAY की सीमाएं — Adverse Selection, Provider Fraud, और Low Reimbursement
  • निजी क्षेत्र के अनियंत्रित विकास का public health पर प्रभाव
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता

इन topics पर analytical answer writing के लिए Riyasat Ali Sir का UPSC Mentorship Program join करें। Foundation Mentorship Hindi में GS Paper 2 का complete coverage मिलता है।

अभ्यास प्रश्न:

NSO के हालिया निष्कर्ष भारत में “उपचारात्मक” से “निवारक” स्वास्थ्य देखभाल की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हैं। सरकारी बीमा योजनाओं की भूमिका के आलोक में इस कथन की चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष

NSS 80वें दौर के आंकड़े स्पष्ट करते हैं: बीमा कार्ड बांटना पर्याप्त नहीं — healthcare delivery का ढांचा मजबूत करना जरूरी है। UPSC 2026 में इस प्रकार के multi-dimensional health policy questions पर command के लिए Riyasat IAS Mentorship join करें। आज ही Admission लें।

यह भी पढ़ें:

बाहरी संदर्भ:

Other Courses

  • Essay

    Essay Foundation

    Essay structure, argument building and evaluated practice essays, reviewed by a mentor against the UPSC marking pattern.

  • Mentorship

    UPSC Mentorship Program

    End-to-end 1:1 mentorship across Prelims, Mains and the interview — a study plan set with a mentor and reviewed as your preparation moves.

  • Prelims

    Secure Prelims

    A Prelims-focused track: sectional and full-length tests, an explanation for every option, and a revision plan built from your own test data.

Not sure which one fits? Talk it through with a mentor: +91 80905 28260

Call WhatsApp Enquiry